इकाना स्टेडियम में LSG और RCB की टक्कर
IPL 2026 के मैच नंबर-50 में Lucknow Super Giants का सामना Royal Challengers Bengaluru से हो रहा है.
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.
मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.
RCB का पलड़ा भारी
इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन शानदार रहा है. टीम ने 9 में से 6 मुकाबले जीते हैं और प्लेऑफ की रेस में मजबूत स्थिति में है.
दूसरी तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने 9 में से सिर्फ 2 मुकाबले जीते हैं, जिससे उसके लिए यह मैच करो या मरो जैसा बन गया है.
हेड-टू-हेड में कौन आगे?
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं.
- RCB की जीत: 5
- LSG की जीत: 2
इस सीजन में इससे पहले दोनों टीमें 15 अप्रैल को भिड़ी थीं, जहां आरसीबी ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
RCB Playing XI
- विराट कोहली
- जैकब बेथेल
- देवदत्त पडिक्कल
- रजत पाटीदार (कप्तान)
- जितेश शर्मा
- रोमारियो शेफर्ड
- क्रुणाल पंड्या
- भुवनेश्वर कुमार
- जोश हेजलवुड
- सुयश शर्मा
- रसिक सलाम डार
LSG Playing XI
- मिचेल मार्श
- अर्शिन कुलकर्णी
- निकोलस पूरन
- एडेन मार्करम
- ऋषभ पंत (कप्तान)
- अक्षत रघुवंशी
- हिम्मत सिंह
- शाहबाज अहमद
- दिग्वेश सिंह राठी
- मोहम्मद शमी
- प्रिंस यादव







