bihar police si result 2026

Bihar Police SI Result 2026 Out

Bihar Police Sub-ordinate Service Commission (BPSSC) ने Police Sub-Inspector (SI) Preliminary Examination 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

यह भर्ती प्रक्रिया कुल 1,799 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। आयोग ने इन पदों के लिए नोटिफिकेशन 23 सितंबर 2025 को जारी किया था।

दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा

BPSSC के अनुसार, प्रीलिम्स परीक्षा 18 जनवरी और 21 जनवरी 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी।

इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 10,36,702 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 7,26,231 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए

हालांकि आयोग के अनुसार, 29,272 उम्मीदवारों को विभिन्न कारणों से अयोग्य घोषित किया गया। इनमें परीक्षा के दौरान गलत रोल नंबर भरना, OMR शीट पर हस्ताक्षर न करना और अन्य अनियमितताएं शामिल हैं।

लाखों उम्मीदवारों की कॉपियां जांची गईं

आयोग ने बताया कि 6,96,959 उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया

भर्ती प्रक्रिया के नियमों के अनुसार, उपलब्ध रिक्तियों के 20 गुना उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिन्हें अब अगले चरण यानी मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

अप्रैल में हो सकती है मुख्य परीक्षा

BPSSC के मुताबिक, प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवारों के लिए Main Written Examination अप्रैल 2026 के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जा सकती है

ऐसे करें रिजल्ट चेक

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  1. BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं
  2. “Bihar Police SI Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. रिजल्ट का PDF डाउनलोड करें
  4. PDF में अपना Roll Number सर्च करें

👉 Official Website:
https://bpssc.bihar.gov.in

👉 Direct Result :
Bihar Police SI Result 2026 (Preliminary Exam) का PDF

उम्मीदवार इस पेज पर जाकर Bihar Police SI Result 2026 (Preliminary Exam) का PDF डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें अपना Roll Number सर्च कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top