तृषा कृष्णन ने खोले विजय के सीक्रेट्स
Trisha Krishnan और Vijay की जोड़ी तमिल सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक मानी जाती है. दोनों ने ‘घिल्ली’, ‘थिरुपाची’, ‘आथी’ और ‘कुरुवी’ जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया.
अब विजय की राजनीति में बड़ी जीत के बाद तृषा का एक पुराना इंटरव्यू फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस इंटरव्यू में उन्होंने विजय के शांत और रिजर्व स्वभाव के बारे में कई दिलचस्प बातें बताई थीं.

“वो सेट पर किसी कोने में जाकर बैठ जाते थे”
एक चैट शो के दौरान तृषा ने बताया था कि शूटिंग के दौरान बाकी कलाकार और क्रू मेंबर्स जहां साथ बैठकर बातें करते थे, वहीं विजय अक्सर सेट पर किसी शांत कोने में जाकर अकेले बैठ जाते थे.
तृषा ने कहा कि विजय दीवार की तरफ देखते हुए घंटों चुपचाप बैठे रहते थे और ज्यादा बातचीत नहीं करते थे.
हालांकि, उसी शो में विजय ने इस पर जवाब देते हुए कहा था कि वो अगले सीन के बारे में सोचते रहते थे और अपने किरदार की तैयारी करते थे.
“मैंने उन्हें कभी गुस्सा करते नहीं देखा”
एक पुराने इंटरव्यू में तृषा ने विजय की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने आज तक विजय को गुस्सा करते या अपना आपा खोते नहीं देखा.
उन्होंने कहा कि विजय सेट पर बेहद प्रोफेशनल रहते हैं और अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं. तृषा के मुताबिक विजय उन लोगों में से हैं जिन्हें लोग हमेशा प्यार और सम्मान के साथ याद रखते हैं.
15 साल बाद फिर साथ दिखी सुपरहिट जोड़ी
साल 2023 में रिलीज हुई Leo में जब विजय और तृषा ने 15 साल बाद फिर साथ काम किया, तब भी दोनों की दोस्ती और बॉन्डिंग चर्चा में रही.
फिल्म के सक्सेस इवेंट में तृषा ने कहा था कि विजय के साथ फिर काम करना किसी पुराने स्कूल फ्रेंड से दोबारा मिलने जैसा था. उन्होंने कहा कि अपने 20 साल के करियर में विजय के साथ उनका सबसे लंबा सफर रहा है.
राजनीति में तूफान, लेकिन सेट पर हमेशा शांत
तमिलनाडु की राजनीति में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले Vijay का यह शांत और गंभीर व्यक्तित्व अब फिर चर्चा में है.
सोशल मीडिया पर फैंस तृषा के पुराने इंटरव्यू क्लिप्स शेयर कर रहे हैं और विजय के प्रोफेशनलिज्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं.









