IND U19 vs PAK U19 Asia Cup

IND vs PAK U19 Live Score & Updates

एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज (21 दिसंबर) भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस हाई-वोल्टेज मैच पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें टिकी हैं। दोनों टीमें खिताब जीतकर टूर्नामेंट का अंत शानदार तरीके से करना चाहेंगी।

यह मैच रोमांच, तनाव और युवा प्रतिभाओं के दमदार प्रदर्शन के लिए यादगार साबित हो सकता है। भारतीय टीम confident नजर आ रही है, जबकि पाकिस्तान भी जीत के लिए पूरा जोर लगा रहा है। लाइव स्कोर और हर गेंद का अपडेट लगातार सामने आ रहा है।

U19 एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा दिया है। लाइव स्कोर के अनुसार, भारतीय गेंदबाजों ने पांचवीं सफलता हासिल की। समीर मिन्हास के आउट होने के तुरंत बाद हुसैन अहसान भी पवेलियन लौट गए। भारतीय टीम ने शुरुआती ओवर्स में शानदार लाइन-लेंथ से पाकिस्तान की बल्लेबाजी को झटका दिया है और मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।अंडर-19 एशिया कप 2025 इस बार 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जा रहा है। लीग चरण में भारत ग्रुप-A में शामिल था, जहां उसे पाकिस्तान, मलेशिया और मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की टीमों के खिलाफ मुकाबलों में उतरना पड़ा। भारत ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए नॉक-आउट चरण में जगह बनाई और अब फाइनल में पाकिस्तान के सामने है।

U19 एशिया कप 2025 50 ओवर फॉर्मेट में आयोजित हो रहा है। भारत ग्रुप-A में पाकिस्तान, मलेशिया और UAE के साथ शामिल था और शानदार प्रदर्शन के बाद अब फाइनल तक पहुंचा है।

India U-19 TeamPakistan U-19 Team
Ayush Mhatre (C)Farhan Yousaf (C)
Vaibhav SuryavanshiHamza Zahoor (WK)
Aaron GeorgeSameer Minhas
Vihaan MalhotraUsman Khan
Vedant TrivediAhmed Hussain
Abhigyan Kundu (WK)Huzaifa Ahsan
Kanishk ChouhanNiqab Shafiq
Henil PatelMohammad Shayan
Khilan A. PatelAli Raza
Deepesh DevendranAbdul Subhan
Kishan Kumar SinghMohammad Sayyam

अंडर-19 एशिया कप का ये 12वां संस्करण है. भारत अंडर-19 एशिया कप की सबसे सफल टीम है और उसने अबतक 8 बार (1989, 2003, 2012, 2013–14, 2016, 2018, 2019, 2021) खिताब जीता वहीं बांग्लादेशी टीम 2023 और 2024 में खिताबी जीत दर्ज करने में सफल रही. जबकि पाकिस्तान (2012) और अफगानिस्तान (2017) ने एक-एक मौके पर खिताबी जीत हासिल.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top