HansikaMotwani

Hansika Motwani Divorces Sohael Khaturiya

लोकप्रिय अभिनेत्री Hansika Motwani और उनके बिजनेसमैन पति Sohael Khaturiya ने शादी के चार साल बाद आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया है। मुंबई के Bandra Family Court ने दोनों को आपसी सहमति से तलाक की मंजूरी दे दी।

Hansika और Sohael ने दिसंबर 2022 में शादी की थी। पिछले साल से ही दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही थीं, हालांकि अभिनेत्री ने इस बारे में सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया था। अब अदालत में दाखिल आपसी सहमति की याचिका के बाद उनका विवाह कानूनी रूप से समाप्त हो गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, Hansika Motwani ने तलाक के दौरान किसी भी तरह की एलिमनी या स्ट्रिधन की मांग नहीं की। अदालत में उनकी ओर से वकील Adnan Shaikh ने पैरवी की।

रिश्ते में मतभेद बने वजह

याचिका में बताया गया कि शादी के बाद दोनों कुछ समय ही साथ रह पाए। समय के साथ उनके स्वभाव, जीवनशैली और सोच में अंतर सामने आने लगा, जिससे अक्सर विवाद होने लगे।

कहा गया कि छोटी-छोटी बातों पर भी बहस होने लगी थी, जिससे एक साथ रहना मुश्किल होता गया। कई बार परिवार और दोस्तों ने दोनों को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन रिश्ते में सुधार नहीं हो सका।

2024 से अलग रह रहे थे

दस्तावेज़ों के अनुसार, Hansika Motwani और Sohael Khaturiya 2 जुलाई 2024 से अलग रह रहे थे। बाद में दोनों ने बातचीत के जरिए आपसी सहमति से विवाह समाप्त करने का फैसला किया।

अदालत में जमा किए गए हलफनामे में दोनों ने स्पष्ट किया कि तलाक के बाद कोई भी पक्ष एक-दूसरे से आर्थिक या कानूनी दावा नहीं करेगा

इस शादी से दोनों का कोई बच्चा नहीं है, इसलिए कस्टडी से जुड़ा कोई मामला भी सामने नहीं आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top