TamilNaduElections
  • Home
  • Politics
  • BJP ने Vijay thalapathy को Deputy CM Offer

BJP ने Vijay thalapathy को Deputy CM Offer

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, Bharatiya Janata Party (BJP) ने अभिनेता-राजनेता Vijay और उनकी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) को बड़ा प्रस्ताव दिया है।

बताया जा रहा है कि अगर NDA गठबंधन चुनाव जीतता है, तो Vijay को तमिलनाडु का Deputy Chief Minister बनाने का ऑफर दिया गया है। इसके साथ ही सीट बंटवारे में लगभग 80 सीटें TVK को देने की पेशकश की गई है।

गठबंधन वार्ता अंतिम चरण में

सूत्रों के अनुसार BJP और TVK के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है

BJP काफी समय से Vijay को NDA गठबंधन में शामिल करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि उनकी लोकप्रियता राज्य में काफी मजबूत मानी जाती है।

Vijay की लोकप्रियता पर BJP की नजर

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि Vijay की बड़ी फैन फॉलोइंग चुनावी समीकरण बदल सकती है।

पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि तमिलनाडु की कई सीटों पर बहुत कम अंतर से जीत-हार तय होती है, ऐसे में 2% वोट भी चुनाव परिणाम बदल सकता है

CM पद भी बातचीत का हिस्सा

सूत्रों के अनुसार Vijay की ओर से मुख्यमंत्री पद को लेकर भी चर्चा चल रही है

हालांकि BJP ने फिलहाल Deputy CM पद का प्रस्ताव दिया है, लेकिन अंतिम समझौता सीट बंटवारे और नेतृत्व को लेकर बातचीत पर निर्भर करेगा।

Vijay के सलाहकारों में चिंता

दूसरी ओर, Vijay के करीबी कुछ सलाहकार इस संभावित गठबंधन को लेकर चिंतित बताए जा रहे हैं।

उनका मानना है कि Vijay ने राजनीति में प्रवेश करते समय अपनी पार्टी को एक स्वतंत्र और नई राजनीतिक ताकत के रूप में पेश किया था।

ऐसे में शुरुआती दौर में किसी बड़े राष्ट्रीय गठबंधन में शामिल होना उस छवि को प्रभावित कर सकता है।

तमिलनाडु चुनाव में बड़ा असर संभव

अगर BJP और TVK के बीच गठबंधन होता है, तो यह तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि Vijay की लोकप्रियता और वोट बैंक आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीतिक समीकरण बदलने की क्षमता रखते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top