नई दिल्ली: Arvind Kejriwal ने Enforcement Directorate (ED) द्वारा AAP के राज्यसभा सांसद Ashok Mittal के घर पर की गई छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह कार्रवाई पंजाब चुनाव की तैयारी का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi चुनाव से पहले एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
AAP के इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति और गरमा गई है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने भी इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए इसे “टिपिकल स्टाइल” बताया।
गौरतलब है कि हाल ही में AAP ने राज्यसभा में अपने नेतृत्व में बदलाव करते हुए Raghav Chadha की जगह अशोक मित्तल को डिप्टी लीडर बनाया था। इसी के कुछ दिन बाद ED की यह कार्रवाई सामने आई है।
Ashok Mittal पंजाब के जाने-माने शिक्षाविद हैं और Lovely Professional University के संस्थापक भी हैं। वे 2022 में राजनीति में आए और उसी साल राज्यसभा सदस्य बने।






