67Google ने भी पकड़ा ‘6-7’ का इंटरनेट बुखार! सर्च बार में टाइप करते ही दिखता है नया Easter Egg
  • Home
  • Technology
  • 67:Google ने भी पकड़ा ‘6-7’ का इंटरनेट बुखार! सर्च बार में टाइप करते ही दिखता है नया Easter Egg

67:Google ने भी पकड़ा ‘6-7’ का इंटरनेट बुखार! सर्च बार में टाइप करते ही दिखता है नया Easter Egg

इंटरनेट पर वायरल हो रहा ‘6-7’ ट्रेंड अब Google Search तक पहुँच गया है। कंपनी ने चुपचाप एक नया ईस्टर एग जोड़ा है, जो तब सक्रिय होता है जब कोई यूजर सर्च बार में “6-7” या “67” टाइप करता है।

जैसे ही उपयोगकर्ता नंबर दर्ज करता है, सामान्य रिजल्ट पेज के बजाय स्क्रीन हल्के-हल्के हिलती हुई दिखाई देती है। यह एनीमेशन उस हैंड जेस्चर की नकल करती लगती है, जिसे इस मीम से जोड़ा जा रहा है—हथेलियाँ ऊपर की तरफ, हल्की-सी ऊपर-नीचे झुकती हुईं, मानो दो विकल्पों को तौल रही हों।

ये playful इफेक्ट मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर काम करता है, जिससे इस मीम की डिजिटल उपस्थिति और भी मजबूत हो गई है।

आखिर ‘67’ में ऐसा क्या है?

‘6-7’ मीम इंटरनेट पर अचानक उभरा और तेजी से फैल गया। पहली नजर में यह साधारण संख्या लगती है, मगर इसकी यही बेतुकापन इसकी लोकप्रियता की वजह है।

माना जाता है कि इसका कोई निश्चित अर्थ नहीं है। Dictionary.com के अनुसार, कुछ लोग इसे “maybe” या “कुछ ऐसा-वैसा” दर्शाने वाले expression की तरह इस्तेमाल करते हैं। कई लोग इसे बिना मतलब के भी बोल देते हैं, बस कन्फ्यूजन या हंसी पैदा करने के लिए।

Dictionary.com इसे “brainrot slang” के रूप में वर्गीकृत करता है—ऐसी इंटरनेट स्लैंग जिसका उद्देश्य जानबूझकर बेहूदा, असंगत और absurd होना होता है। इससे पहले ‘skibidi’ जैसे शब्द इसी तरह वायरल हुए थे।

“Brain rot” शब्द को 2024 में Oxford द्वारा Word of the Year चुना गया था। इसका मतलब है तेज़ी से वायरल होने वाली, कम प्रयास वाली content देखकर मानसिक तीक्ष्णता के कम होने का डर।

‘67’ की लोकप्रियता इसी ambiguity से आती है। ये मीम एक तरह का inside joke बन चुका है—जो समझता है वो हंस देता है, और जो नहीं समझता वो इसके मायने तलाशता रह जाता है। यह curiosity ही इसके फैलने की सबसे बड़ी वजह है।

Dictionary.com ने अक्टूबर में ‘6-7’ को Word of the Year घोषित किया।

उनके लेक्सिकोग्राफी डायरेक्टर Steve Johnson के मुताबिक, यह मीम सिर्फ मज़ाक नहीं, बल्कि एक social signal है। लोग इसे interjection की तरह इस्तेमाल करते हैं—एक energy burst की तरह, जो meaning से ज्यादा भावना को दर्शाता है।

Google easter eggs की परंपरा

Google पहले भी कई मजेदार hidden tricks पेश कर चुका है।

  • “do a barrel roll”
  • “askew”

इन्हें टाइप करने पर स्क्रीन घूमती-हिलती नजर आती है।

“6-7” ईस्टर एग उसी tradition का एक नया playful एडिशन है, जो यह दिखाता है कि इंटरनेट culture अब tech platforms के interface को भी प्रभावित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top