अंतरराष्ट्रीय राजनीति में एक बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। Muhoozi Kainerugaba, जो युगांडा की सेना के प्रमुख हैं, उन्होंने तुर्की से एक ऐसी मांग कर दी है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने तुर्की से 1 अरब डॉलर की मांग की है, जिसे उन्होंने सोमालिया में युगांडा की सैन्य भूमिका के बदले “सिक्योरिटी डिविडेंड” बताया। लेकिन असली चर्चा उनकी दूसरी मांग को लेकर हो रही है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि तुर्की उन्हें अपने देश की “सबसे खूबसूरत महिला” पत्नी के रूप में दे। यह बयान भले ही मजाक में दिया गया हो, लेकिन इसे लेकर काफी आलोचना भी हो रही है।
इतना ही नहीं, उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर 30 दिनों के भीतर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो युगांडा तुर्की के साथ अपने कूटनीतिक संबंध खत्म कर सकता है और यहां तक कि दूतावास भी बंद किया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि Muhoozi Kainerugaba पहले भी इस तरह के विवादित बयान दे चुके हैं। साल 2022 में उन्होंने Giorgia Meloni से शादी करने के लिए 100 गाय देने का प्रस्ताव रखा था।
वह Yoweri Museveni के बेटे भी हैं और उन्हें भविष्य में देश का नेतृत्व करने वाला चेहरा माना जाता है।
हालांकि, अभी तक तुर्की की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।









